दशहरे के उपलक्ष में आज किया गया शस्त्र पूजन

मध्यप्रदेश में एक साथ सभी जिलों में किया गया (Dashara Shstr Pujan) शस्त्र पूजन हुए।

Dashara Shstr Pujan | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुसार प्रदेश भर में शस्त्र पूजन भव्य रूप से मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जहां खरगोन में शस्त्र पूजन किया, वहीं उज्जैन में सांसद, विधायक, नगर निगम सभापति, आईजी, संभायुक्त, कलेक्टर, एसपी, सहित तमाम पुलिस अधिकारी शस्त्र पूजा में शामिल हुए।

खरगोन में किया सीएम ने शस्त्र पूजन – Dashara Shstr Pujan

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खरगोन के महेश्वर में बूढी जीन परिसर में शस्त्र पूजन किया है। यहां उन्होंने अहिल्याबाई के 300 जयंती के मौके पर शस्त्र पूजन किया।

मुख्यमंत्री ने 83.29 करोड़ों रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण भी किया। सीएम ने घोषणा की है कि मकर संक्रांति के आसपास महेश्वर में कैबिनेट की बैठक की जाएगी।

भोपाल में नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने शस्त्र पूजन किया। वहीं दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने रीवा में पुलिस लाइन में विधि विधान से शस्त्र पूजन Dashara Shstr Pujan किया।

ये भी पढ़ें 👉 उज्जैन में पूर्व कांग्रेस पार्षद की गोली मारकर हत्या, जानिए पूरा मामला..

सभी जिलों में भव्य रूप से शस्त्र पूजन (Dashara Shstr Pujan) हुआ

शनिवार को विजयादशमी महापर्व पर शस्त्र पूजन की भी परंपरा है। इसी परंपरा को आगे ले जाते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी मंत्रियों को अलग-अलग जिलों में शस्त्र पूजन की जिम्मेदारी सौंप थी। प्रदेश में आज शनिवार को सभी जिलों में भव्य रूप से शस्त्र पूजन किया गया उज्जैन में एसपी ने भूरे कद्दू की बलि देकर पूजन किया।

उज्जैन में एसपी ने दी प्रतीकात्मक बलि

Dashara Shstr Pujan | शनिवार को अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी के पर्व पर देवास रोड़ स्थित पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने पारंपरिक वस्त्र धोती कुर्ता धारण कर वैदिक विधि से शक्ति स्वरूपा मां काली की पूजा अर्चना कर हवन किया। इसके पश्चात शक्ति, साहस और विजय के प्रतीक के रूप में शस्त्रों का पूजन किया गया। पूजन के बाद आदि शक्ति मां अंबे की आरती की गई।

इस दौरान सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, डॉ तेजबहादुर सिंह चौहान, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, आईजी संतोष कुमार सिंह, संभागायुक्त संजय गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, सीईओ जिला पंचायत जयति सिंह, नरेश शर्मा, अन्य गणमान्य नागरिक तथा पुलिस लाइन के समस्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

उज्जैन, मध्य प्रदेश, देश-विदेश के यूनिक समाचार एवं धर्म ज्योतिष से संबंधित जानकारी के लिए जुड़िए उज्जैन खुलासा के व्हाट्सएप ग्रुप से..

ये भी पढ़ें 👉 सीएम हेल्पलाइन का दुरुपयोग करने वाले की अब खैर नहीं, CM ने दिए यह निर्देश, पढ़ें पूरी जानकारी..

👉  तालाब में डूबने से युवक की मौत, 18 घंटे में मिला शव, घटना घट्टिया तहसील के ग्राम सलामता की!

👉ठेकेदार से रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ाई दो महिला अधिकारी, जानिए पूरा मामला..

Leave a Comment