मेष, वृषभ के लिए आज का दिन अच्छा, तुला राशि वालों के लिए सामान्य, जानिए सभी राशियों का आज का राशिफल..

मेष, वृषभ, धनु सहित अन्य सभी राशियों का राशिफल आज (Aaj Ka Rashifal) कैसा रहेगा आइए जानते हैं

Aaj Ka Rashifal | आज नवरात्रि की अष्टमी एवं नवमी तिथि है माता की कृपा से आज का दिन लगभग सभी राशियों के लिए अच्छा रहेगा हालांकि कुछ राशियों को आज संघर्ष के दौर से गुजरना पड़ सकता है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक आज मेष राशि के जातक स्वस्थ रहेंगे, जबकि वृषभ राशि वालों को परिश्रम करना होगा। तुला राशि को परिवार के मुद्दों पर ध्यान देना होगा। आइए जानते हैं आज 11 अक्टूबर 2024 का राशिफल..

आज दोपहर तक रहेगी अष्टमी तिथि

आज (शुक्रवार) आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो दोपहर तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी। ऐसे में 11 अक्टूबर को महाष्टमी और नवमी दोनों मनाई जाएंगी। Aaj Ka Rashifal

मेष राशि :– मेष राशि वाले जातक आज स्वस्थ महसूस करेंगे। कोई विशेष पद या दायित्व मिल सकता है। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिलना संभव है। जीवनसाथी की खराब तबीयत के कारण आपका पैसा खर्च हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।

वृषभ राशि :– वृषभ राशि वालों को आज का दिन परिश्रम वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करना पड़ेगा। फाइनेंस संबंधी काम पूरा हो सकता है। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहना होगा। अगर किसी के साथ लव रिलेशन में है तो पार्टनर से धोखा मिल सकता है। Aaj Ka Rashifal

मिथुन राशि :– मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानी से भरा रह सकता है। कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है, जिस कारण परेशानी रहेगी। आर्थिक स्थिति में गिरावट होगी। शेयर बाजार में निवेश के लिए दिन ठीक नहीं है। कोई अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है।

कर्क राशि :– कर्क राशि के जातक आज आपकी नया वाहन खरीदने की योजना है तो आज साकार कर लें। आपकी आर्थिक समस्या आज हल होगी। परिवार के साथ डिनर का लुत्फ उठाएंगे। गुस्से में बनते काम बिगड़ सकते हैं। किसी भी तरह का सरकारी काम स्थगित रखें।

सिंह राशि :– सिंह राशि के जातकों को आज अपनी कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में ध्यान देना लाभदायक रहेगा। कोई ऐसी बात मुंह से निकल सकती हैं, जिससे पछताना पड़ेगा। स्वास्थ्य में नरमी रहेगी। Aaj Ka Rashifal

कन्या राशि :– कन्या राशि को जातकों को आज कुछ खास लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। जिम्मेदारियों को सहजता से निपटा लेंगे। अपने ऊपर तनाव हावी ना होने दें। आपका गुस्सा दूसरों को चोट पहुंचा सकता है। व्यापार की योजना को साकार करने का अच्छा दिन है।

तुला राशि :– तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। घर के मुद्दों पर आपकी राय जरूरी होगी। इसलिए अपना विचार जरूर रखें। व्यक्तिगत गतिविधियों में ध्यान दे पाएंगे। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। लव अफेयर से दूर रहें। Aaj Ka Rashifal

वृश्चिक राशि :– वृश्चिक राशि के जातक आज चाहें तो नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें आर्थिक सहयोग भी मिल जाएगा। परिवार में मान-सम्मान मिलेगा और पुराना विवाद खत्म होगा। किसी कार्यक्रम में जाने का निमंत्रण मिल सकता है। बीती हुई बातों को हावी ना होने दें।

धनु राशि :– धनु राशि वाले आज नया वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आपको आज सुकून और नई ऊर्जा महसूस होगी। निवेश ना करें, वरना नुकसान हो सकता है। यात्रा करते समय अपने सामान का ध्यान रखें। उन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। Aaj Ka Rashifal

मकर राशि :– मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई मामला रुका है, तो उससे शुरू करने का उचित दिन है। आपके स्वभाव की वजह से लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। अतिरिक्त कार्यभार लेना आपके व्यक्तिगत काम में अड़चन डालेगा। कोई मनपसंद रिश्ता आ सकता है।

कुंभ राशि :– कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान मिलेगा। राजनीति से खुद को दूर रखें। शेयर में बड़ा निवेश न करें। Aaj Ka Rashifal

मीन राशि :– मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा। कोई नया कार्य आपको कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। कोई बड़ी डील कर सकते हैं। भविष्य को लेकर योजनाएं बनाएंगे। पार्टनर के साथ तनाव का असर परिवार पर पड़ सकता है।

(डिसक्लेमर :– ‘इस लेख में दी गई Aaj Ka Rashifal जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’)

उज्जैन, मध्य प्रदेश, देश-विदेश के यूनिक समाचार एवं धर्म ज्योतिष से संबंधित जानकारी के लिए जुड़िए उज्जैन खुलासा के व्हाट्सएप ग्रुप से..

ये भी पढ़ें 👉 सीएम हेल्पलाइन का दुरुपयोग करने वाले की अब खैर नहीं, CM ने दिए यह निर्देश, पढ़ें पूरी जानकारी..

👉  तालाब में डूबने से युवक की मौत, 18 घंटे में मिला शव, घटना घट्टिया तहसील के ग्राम सलामता की!

👉ठेकेदार से रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ाई दो महिला अधिकारी, जानिए पूरा मामला..

Leave a Comment